
तेजी से मोटापा कम करने के लिए घरेलू उपाय और एक बेहतर डाइट के साथ सही तरीके से एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है पेट की चर्बी कम करने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने के अलावा आप कुछ योगासन भी किए जा सकते हैं। जो मोटापा और पेट की चर्बी कम करने में मदगार साबित होंगे, योगा केवल शरीर को स्वस्थ या बॉडी फिटनेस के लिए नहीं किया जाता बल्कि भविष्य में होने वाले नाना प्रकार की बीमारियों से हमें बचाने का कार्य करता है। तो आइए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन कौन से प्राणायाम किए जा सकते हैं
पेट की चर्बी कम करने के लिए प्राणायाम - Pet kam karne ke liye yoga
हस्तपादासन- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले अपने शरीर को कमर को आगे की तरफ मोड़ना होता है ऐसा करने से आपके शरीर में एक जबरदस्त खींचा उत्पन्न होता है जिसके कारण शरीर पर अद्भुत असर पड़ने के साथ-साथ शरीर में उत्साह और जीवन शक्ति बढ़ जाती है इस आसान को लगातार करने से पेट की चर्बी को घटाने में काफी हेल्प मिल जाती है।
कपालभाति प्राणायाम – वजन घटाने के लिए कपालभाति से बेहतर कोई और प्राणायाम नहीं हैं क्योंकि इस आसन को करने के बाद शरीर से 80% विषैले पदार्थ सांस के जरिए बाहर निकल जाते हैं कपालभाति प्राणायाम से मोटापा कम करने में मदद मिल जाती हैं और साथ ही इस आसन को करने से कृमि रोग एसिडिटी पुराने से पुराना बलगम को दूर करने में हेल्प मिल जाती है।

अनुलोम विलोम -अनुलोम विलोम को नाभि शोधन का नाम भी दिया है। इस प्राणायाम को किसी भी उम्र के लोगों के द्वारा किया जा सकता है, इसे सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कमजोर और एनीमिया के रोगियों को इसे करते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।
रनिंग- रोज सुबह कम से कम आधे घंटे दौड़ जरूर लगानी चाहिए यदि बाहर जाने का समय ना मिले तो आप अपने घर पर ही एक ही स्थान पर दौड़ लगा सकते हैं इससे भी आपको वजन घटाने में काफी हेल्प मिल जाएगी
सूर्य नमस्कार – एक सामान्य से अधिक गति से सूर्य का नमस्कार करना एक बेहतर कार्डियो व्यायाम माना जाता है। जो मोटापा कम करने में सहायता करता है यह आसान आपके पेट की मांसपेशियों को खींचने में हेल्प करता है यह से आपके पेट के नजदीक अन्य मोटापे को हटा सकते हैं।
तिर्यक ताड़ासन - इस आसन को प्रतिदिन सुबह के समय तीन से चार बार जरूर करें इससे आपको अपने पूरे शरीर के मोटापे को कम करने में आसानी होगी।





Comments
Post a Comment